एशिया कप 2023 के शेड्यूल का हुआ एलान, 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

एशिया कप-2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है व टूर्नामेंट 30 अगस्त से शुरू होगा और फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। मुल्तान में अपने पहले मैच में पाकिस्तान का सामना नेपाल से होगा। भारत अपने ग्रुप मैच में 2 सितंबर को श्रीलंका में पाकिस्तान से भिड़ेगा और 4 सितंबर को भारत का सामना नेपाल से होगा।