inshorts

एशिया कप क्वॉलिफायर्स के लिए यूएई के कप्तान बने केरल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रिज़वान

एशिया कप-2022 के क्वॉलिफायर्स के लिए यूएई के कप्तान बनाए गए सी.पी. रिज़वान एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं जो केरल से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में केरल का प्रतिनिधित्व किया है और वह केरल की अंडर-23 टीम का हिस्सा रहे हैं। 4 साल तक यूएई में रहने के बाद उन्होंने 2019 में यूएई के लिए डेब्यू किया था।