inshorts

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच में टूटे कौन-कौन से रिकॉर्ड?

भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4-0-26-4 के आंकड़े दर्ज किए जो टी20I में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाज़ के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं। न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल (3,497-रन) को पछाड़कर रोहित शर्मा (3,499-रन) वापस टी20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं, टी20I में पहली बार भारत के लिए सभी 10-विकेट तेज़ गेंदबाज़ों ने झटके।