'असोसिएटेड प्रेस' (एपी) के अनुसार, एशिया (पश्चिम-प्रशांत क्षेत्र) में डब्ल्यूएचओ के निदेशक डॉ. ताकेशी कसाई को नस्लवाद के आरोपों के चलते छुट्टी पर भेजा गया है। बकौल एपी, कुछ महीने पहले डब्ल्यूएचओ के अनेक कर्मियों ने कसाई पर नस्लवाद, अपशब्द बोलने, अनैतिक व्यवहार करने के आरोप लगाए थे जिससे एशिया में कोविड-19 महामारी रोकने के डब्ल्यूएचओ के प्रयास कमज़ोर हुए।