एशियाई चैंपियन श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का किया एलान

एशिया कप 2022 के चैंपियन श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंकाई टीम 16 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। गौरतलब है, श्रीलंका को टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण के लिए क्वॉलिफाई करना होगा।