inshorts

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 2023 में मंदी की आशंका नहीं, ऊंची ब्याज दरों से होगा असर: मूडीज़

रेटिंग एजेंसी मूडीज़ के मुताबिक, 2023 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मंदी की आशंका नहीं है लेकिन ऊंची ब्याज दरों और वैश्विक व्यापार वृद्धि धीमी रहने का असर ज़रूर पड़ेगा। मूडीज़ के अनुसार, अगले साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर धीमी रह सकती है। बकौल मूडीज़, महंगाई अगर ज़्यादा रही तो आरबीआई को रेपो रेट को 6% के ऊपर करना होगा।