एस्केलेटर के किनारों पर क्यों लगे होते हैं ब्रश?

एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियों) के किनारे ब्रश (स्कर्ट डिफलेक्टर) इसलिए लगे होते हैं ताकि सीढ़ियों और रेलिंग के बीच बने गैप में लोगों के कपड़े, जूते और फीते आदि न फंसें। एस्केलेटर के किनारे लगे ब्रश को 'सेफ्टी ब्रश' भी कहा जाता है। कपड़े या पैरों पर ब्रश लगने से लोग खुद ही इससे दूर हट जाते हैं।