विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हुई द्विपक्षीय-वार्ता के दौरान रूस से भारत के 'मज़बूत' संबंधों पर बात की। उन्होंने कहा, "रूस से हमारे बहुत मज़बूत संबंध हैं...यूरोप, यूक्रेन और अमेरिका से भी हमारे संबंध हैं।" जयशंकर ने कहा, "आज के भारत के हित विस्तृत हैं...इसलिए बहुपक्षीय संबंधों में संतुलन बनाने की आवश्यकता है।"