एसेल्या सॉल्यूशंस ने किया ₹50 के डिविडेंड का एलान, 30 जनवरी है रिकॉर्ड डेट
एसेल्या सॉल्यूशंस इंडिया ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति शेयर पर ₹50 अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 जनवरी 2025 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉज़िटरीज़ के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।