इंडियन पुलिस फाउंडेशन (आईपीएफ) ने ट्विटर पर गुजरात में विशालभाई पटेल नामक सब-इंस्पेक्टर का तबादला होने पर उनकी विदाई का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में स्थानीय लोग पटेल पर फूल बरसाते नज़र आ रहे हैं और इस दौरान भावुक पटेल अपने आंसू पोंछते दिखाई देते हैं। आईपीएफ ने कैप्शन में लिखा, "एक अफसर और लोगों का सच्चा दोस्त।"