एसआरएच को 65 रन के अंदर रोकने में विफल रही मुंबई इंडियंस, प्लेऑफ में पहुंची केकेआर

मुंबई इंडियंस के सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) को 65-रन के अंदर रोकने में विफल रहने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2021 के प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एसआरएच पर 171-रन से जीत दर्ज करनी थी। इससे पहले मुंबई ने 235/9 का स्कोर बनाया जो उसका अबतक का सर्वाधिक टोटल है।