एसआरएच ने 18वें ओवर में हासिल किया 176 रन का लक्ष्य, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

एसआरएच ने शुक्रवार को केकेआर के खिलाफ 7 विकेट शेष रहते 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 176 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। आईपीएल 2022 में यह एसआरएच की लगातार तीसरी जीत है और उसके 5 मैचों में 6 अंक हो गए हैं। नेट रन-रेट कम होने के कारण एसआरएच आईपीएल 2022 की अंकतालिका में 7वें स्थान पर है।