एसआरएच ने आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर किया दर्ज

सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने मंगलवार को आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले 6 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 14 रन बनाए। यह आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2009 में आरसीबी के खिलाफ पावरप्ले में 14/2 रन बनाए थे।