एसआरएच ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर को ₹8.75 करोड़ में खरीदा है। बेस प्राइस ₹1.5 करोड़ के साथ सुंदर के लिए बोलियां शुरु हुई थीं। आईपीएल-2021 में आरसीबी के लिए खेले सुंदर ने पहले चरण में 6 मैचों में 3 विकेट लिए थे, हालांकि, वह चोट के कारण यूएई में दूसरे चरण में नहीं खेले थे।