inshorts

एसडीएम सिन्हा पर कार्रवाई के लिए अधिकारी तैयार नहीं हैं, हमारा धरना जारी रहेगा: टिकैत

करनाल (हरियाणा) में लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने बुधवार को प्रशासन के साथ मीटिंग की। बैठक को विफल बताते हुए बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, "एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित करने और उन पर केस दर्ज करने के लिए अधिकारी तैयार नहीं हैं।" बकौल टिकैत, "हमने तय किया है कि हमारा धरना जारी रहेगा।"