एसपी ने कार साफ न करने को लेकर की ड्राइवर की 'पिटाई', सीएम बघेल ने हटाने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथित तौर पर कार नहीं साफ करने को लेकर ड्राइवर की पिटाई करने वाले नारायणपुर के एसपी उदय किरण को पद से हटाने के निर्देश जारी किए हैं। बकौल बघेल, "पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा होती है कि वे अपराधियों से सख्त व्यवहार करें...अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारी के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है।"