एसबीआई को पछाड़कर अदाणी ग्रीन एनर्जी बनी भारत की 7वीं सबसे मूल्यवान कंपनी

अदाणी ग्रीन एनर्जी मार्केट कैप के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को पछाड़कर भारत की 7वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। सेंसेक्स पर सोमवार की क्लोजिंग प्राइस के अनुसार, एसबीआई का मार्केट कैप ₹4,54,619.71 करोड़ है जबकि अदाणी का मार्केट कैप ₹4,64,215.08 करोड़ है। बीएसई पर एसबीआई का शेयर 1.6% की गिरावट के साथ बंद हुआ है।