स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) 10 बेसिस पॉइंट (0.1%) बढ़ा दिया है। जिन लोगों ने एमसीएलआर पर कर्ज़ लिया है, एसबीआई के इस फैसले के बाद उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी। एसबीआई के बाद कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ऐक्सिस बैंक ने भी एमसीएलआर में वृद्धि की घोषणा की है।