एसबीआई ने चुनाव आयोग को सौंपा बॉन्ड नंबर समेत चुनावी बॉन्ड का सारा डेटा
एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड पर आदेश के पालन को लेकर हलफनामा दायर कर सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने सभी जानकारियां चुनाव आयोग को सौंप दी हैं। इनमें बॉन्ड नंबर, बॉन्ड खरीदारों के नाम, बॉन्ड की राशि, बॉन्ड को भुनाने वाले दलों के नाम व अकाउंट नंबर के आखिरी 4 अंक और भुनाई गई राशि की जानकारियां शामिल हैं।