एसबीआई ने नहीं लौटाया जन-धन खाताधारकों से लिया गया ₹164 करोड़ का अनुचित शुल्क: रिपोर्ट

आईआईटी बॉम्बे की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई ने जन-धन खाताधारकों से अप्रैल 2017 से दिसंबर 2019 के बीच डिजिटल भुगतान के ऐवज में लिया ₹164 करोड़ का अनुचित शुल्क नहीं लौटाया है। बकौल रिपोर्ट, सरकार के आदेश के बावजूद ग्राहकों को केवल ₹90 करोड़ लौटाए गए। यह शुल्क यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड के ट्रांज़ैक्शन पर लिया गया था।