सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के एक आदेश को खारिज करते हुए बुधवार को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल खुराना को पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर खुराना को एक सप्ताह के भीतर पद छोड़ने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर खुराना की नियुक्ति कानून के अनुसार नहीं है।