एससी करेगा पीएम मोदी को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र के बैन के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 गुजरात दंगों को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र के बैन के खिलाफ दायर याचिकाओं को सुनवाई के लिए स्वीकार किया है। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच 6 फरवरी को इस मामले पर सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ता व वकील एम.एल. शर्मा ने इस बैन को 'मनमाना' और 'असंवैधानिक' बताया है।

Load More