एससी के आदेश के बाद दिल्ली के द्वारका कोर्ट ने पवन खेड़ा को दी अंतरिम ज़मानत

दिल्ली के द्वारका कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित विवादित टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुरुवार को ₹30,000 के मुचलके पर अंतरिम ज़मानत दे दी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज दोपहर को मामले की अगली सुनवाई होने तक द्वारका कोर्ट को खेड़ा को अंतरिम ज़मानत देने का आदेश दिया था।

Load More