inshorts

एससी कॉलेजियम ने 'स्किन-टू-स्किन' फैसला सुनाने वालीं जस्टिस पुष्पा का प्रमोशन रोका

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट की जस्टिस पुष्पा गनेडीवाला के दो फैसलों को लेकर उन्हें हाईकोर्ट के स्थाई जज के लिए नामित नहीं करने का फैसला किया है। वह डिमोट होकर ज़िला न्यायपालिका में लौटेंगी। जनवरी में जस्टिस पुष्पा ने फैसला सुनाया था कि बिना 'स्किन-टू-स्किन' कॉन्टैक्ट नाबालिग के स्तन छूना पॉक्सो ऐक्ट में यौन उत्पीड़न नहीं है।