एससी जज बेला त्रिवेदी ने गैंगरेप केस में बिलकिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ बिलकिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिस त्रिवेदी 2004-2006 तक गुजरात सरकार की कानून सचिव रही थीं। इस गैंगरेप केस के 11 दोषियों को अगस्त में रिहा किया गया था।