एससी ने 6 माह में अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने के एचसी के आदेश को रोका

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 6 महीने के अंदर अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में विकसित करने के आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि अदालत नगर नियोजक या चीफ इंजीनियर नहीं बन सकती। एससी ने कहा कि हाईकोर्ट कार्यपालिका की तरह कैसे व्यवहार कर सकती है?