एससी ने अदाणी मामले पर बनाई विशेषज्ञ समिति; सेबी को 2 माह में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह मामले में विशेषज्ञ समिति गठित की है। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को भी यह जांच करने का निर्देश दिया कि क्या उसके नियमों की धारा 19 का उल्लंघन हुआ और शेयर की कीमतों में हेरफेर हुई है। सेबी को 2 महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।