एससी ने इशरत जहां एनकाउंटर की जांच में शामिल आईपीएस वर्मा की बर्खास्तगी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने केंद्र सरकार के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा की बर्खास्तगी के फैसले पर सोमवार को एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी। वर्मा इशरत जहां के कथित फर्ज़ी मुठभेड़ मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी का हिस्सा थे।1986-बैच के अधिकारी की बर्खास्तगी को लेकर केंद्र ने 30-अगस्त को आदेश जारी किया था।