सुप्रीम कोर्ट ने एनईईटी-पीजी में दाखिले के लिए ओबीसी वर्ग के 27% जबकि आर्थिक रूप से कमज़ोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के लिए 10% कोटा आरक्षित करने को मंज़ूरी दी है। कोर्ट ने अजय भूषण पांडे समिति की सिफारिशों को मानने और दाखिले की वर्तमान प्रक्रिया के लिए ₹8 लाख तक की सालाना आय का क्राइटेरिया बनाए रखने का फैसला किया है।