एससी ने एमपी में नर्सिंग परीक्षा पर रोक लगाने के हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को रखा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षा पर रोक लगाने के मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को बरकरार रखा है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों को पुराने शिक्षण सत्र की मान्यता गलत तरीके से देने को लेकर 28 फरवरी से राज्य में शुरू होने वाली नर्सिंग की परीक्षा पर रोक लगा दी थी।