inshorts

एससी ने एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट का केवल एक टावर गिराने संबंधी सुपरटेक की याचिका की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुपरटेक के नोएडा स्थित एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट के 40 मंज़िला ट्विन टावर्स में से केवल एक टावर को गिराने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। सुपरटेक ने अपनी याचिका में कहा था कि ऐसा करने से करोड़ों रुपए बचेंगे और यह ढांचा सभी निर्माण नियमों के अनुपालन के दायरे में आ जाएगा।