inshorts

एससी ने कबूतर चुराने को लेकर हुई हत्या के मामले में दोषी शख्स की सज़ा 5 वर्ष कम की

सुप्रीम कोर्ट ने कबूतर चुराने को लेकर हुई हत्या के मामले में दोषी एक शख्स की सज़ा को मंगलवार को 12 वर्ष से घटाकर 7 वर्ष कर दिया। एससी ने कहा कि सबूतों से पता है कि हत्या पहले से नियोजित नहीं थी। गौरतलब है कि दोषी ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।