एससी ने गुजरात दंगे से जुड़े केस में तीस्ता सीतलवाड़ को दी ज़मानत

सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने गुजरात दंगों के संबंध में कथित तौर पर सुबूत गढ़ने के मामले में ऐक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को बुधवार को ज़मानत दे दी। एससी ने उनको इस केस से जुड़े गवाहों को प्रभावित न करने और उनसे दूर रहने का आदेश दिया। एससी ने गुजरात एचसी की सीतलवाड़ की ज़मानत पर रोक वाली याचिका रद्द कर दी।