सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के मामले में 3 छात्र नेताओं को हाईकोर्ट से मिली ज़मानत के खिलाफ पुलिस की याचिका खारिज कर दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किए गए आसिफ इकबाल तन्हा, देवांगना कालिता और नताशा नरवाल को जून 2021 में ज़मानत दी थी।