inshorts

एससी पहुंचा सिंघु बॉर्डर पर शख्स की हत्या का मामला, अर्ज़ी में सीमा खाली कराने की मांग

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर 35-वर्षीय शख्स का हाथ काटे जाने और उसकी हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ताओं ने किसान आंदोलन को गैर-कानूनी बताया है। याचिकाकर्ताओं ने इस हत्या समेत पूर्व की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए प्रदर्शनकारी किसानों को हटाने की मांग वाली पहले से दाखिल याचिका पर कोर्ट से जल्द-से-जल्द सुनवाई की मांग की।