एससी में फर्ज़ी दस्तावेज़ पेश करने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को मिली ज़मानत
राजस्थान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में फर्ज़ी दस्तावेज़ पेश करने के मामले में आसाराम को ज़मानत दे दी है। हालांकि, अन्य मामलों में सज़ा के चलते आसाराम जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। गौरतलब है, 2001-2006 तक की अवधि में एक शिष्या का कई बार रेप करने के मामले में आसाराम को जनवरी में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी।