'एससी से कोई उम्मीद नहीं रह गई' बयान को लेकर सिब्बल के खिलाफ नहीं चलेगा अवमानना का केस

अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सिब्बल ने पिछले महीने कुछ फैसलों पर नाराज़गी जताते हुए कहा था, "मुझे अब सुप्रीम कोर्ट से कोई उम्मीद नहीं रह गई।" वेणुगोपाल ने कहा, "बयान के किसी भी हिस्से ने अदालत पर कोई आक्षेप नहीं लगाया।"