प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए गुरुवार रात को समरकंद (उज़्बेकिस्तान) पहुंचे। बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ समेत अन्य नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई। समिट में कुल 8 सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।