एससीओ सम्मेलन में भाग लेने के लिए समरकंद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-दिवसीय शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भाग लेने के लिए गुरुवार को समरकंद (उज़्बेकिस्तान) पहुंच गए। समरकंद पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने बयान जारी कर कहा था, "एससीओ के विस्तार और संगठन के भीतर बहुआयामी एवं पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को और गहरा बनाने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।"