ऐसिड अटैक में झुलसने के बाद इलाज के लिए झारखंड से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाई गई लड़की
झारखंड के चतरा में 5 अगस्त को ऐसिड हमले में 45% से अधिक झुलस चुकी एक 17-वर्षीय लड़की को बुधवार को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स (दिल्ली) में भर्ती करवाया गया। आरोपी को 5 अगस्त को ही गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीड़ित परिवार को ₹1 लाख की सहायता देने की घोषणा की है।