एस्कॉर्ट जॉब के नाम पर दिल्ली में लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि एस्कॉर्ट जॉब देने के नाम पर लोगों को ठगने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह 'जिगोलो सेवा' देने के नाम पर अच्छी तनख्वाह और अन्य इंसेंटिव का झांसा देकर लोगों को लुभाता था। रजिस्ट्रेशन फीस, मसाज किट और होटल बुकिंग के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी।