ऐंड्रॉयड यूज़र्स डाउनलोड कर चुके हैं 6 करोड़ खतरनाक ऐप्स, गूगल ने जारी की चेतावनी

गूगल ने बताया है कि ऐंड्रॉयड यूज़र्स 6 करोड़ खतरनाक ऐप्स डाउनलोड कर चुके हैं जो ऐंड्रॉयड के सिक्योरिटी फीचर्स को बायपास करते हैं। इस बीच गूगल ने यूज़र्स के लिए चेतावनी जारी कर उन्हें सिर्फ प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है। गूगल ने 2023 में 23 लाख खतरनाक ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया था।