ऐक्ट्रेस को भेजे गए 'फ्लर्टी मैसेज' के चलते मैक्रों की पत्नी ने मारा था थप्पड़, किताब में दावा
पत्रकार फ्लोरियन तारदीफ की किताब के मुताबिक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट ने विमान से उतरते समय पति को इसलिए थप्पड़ मारा था क्योंकि उन्हें ईरानी अभिनेत्री गोलशिफ्तेह फराहनी को भेजे गए टेक्स्ट-मेसेज का पता चल गया था। एक में मैक्रों ने 'मुझे आप बहुत सुंदर लगती हैं' लिखा था। मैक्रों फराहनी के साथ 'प्लेटोनिक रिलेशनशिप’ में थे।