inshorts

ऐक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ के बाद चेन्नई में उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

करूर (तमिलनाडु) में नेता-अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने के बाद पुलिस ने चेन्नई स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। करूर में मची भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है जिसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। रैली में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई लोग बेहोश हो गए थे।