ऐक्सिस सिक्योरिटीज़ ने चुने अपने टॉप 15 स्टॉक्स जो अक्टूबर में दे सकते हैं अच्छा रिटर्न

ब्रोकरेज हाउस ऐक्सिस सिक्योरिटीज़ ने अक्टूबर के लिए 15 शेयर चुने हैं जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, अवेन्यू सुपरमार्ट, एसबीआई, लूपिन, हीरो मोटोकॉर्प, मैक्स हेल्थकेयर, किर्लोस्कर ब्रदर्स, कल्पतरू प्रोजेक्ट्स, अपोलो ट्यूब्स, महानगर गैस, भारती एयरटेल, प्रेस्टिज एस्टेट, सनसेरा इंजीनियरिंग शामिल हैं। वहीं, बुल केस में निफ्टी का टारगेट 26,800 हो सकता है।