ऐक्सीडेंट के बाद बिहार के अस्पताल में शख्स के पैर पर प्लास्टर की जगह बांधा गया गत्ता

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में ऐक्सीडेंट के बाद श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती हुए शख्स के पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता बांधा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स 7 जून को अस्पताल आया था और 11 जून तक उसके पैर पर गत्ता बंधा रहा। अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर विभा के मुताबिक, मामले में डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी।