ऐतिहासिक डेब्यू से पहले आंखें मूंदकर विज़ुअलाइज़ करते वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर हुई वायरल
भारत के लिए ऐतिहासिक डेब्यू से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह विज़ुअलाइज़ करते दिख रहे हैं। भारतीय टीम की कैप मिलने से पहले वैभव पिच के पास आंखें मूंदकर बैठे हुए दिखे। गौरतलब है, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं।