ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शनों के बाद चीन ने कोविड-19 संबंधी सख्त नियमों को लिया वापस
चीन ने कोविड-19 संबंधी सख्त नियमों के खिलाफ हुए ऐतिहासिक प्रदर्शनों के एक हफ्ते के बाद उन्हें वापस ले लिया है। कोविड-19 संक्रमित लोग हल्के लक्षण होने पर क्वारंटीन कैंपों के बजाय घरों में आइसोलेट हो सकते हैं। चीनवासियों को ज़्यादातर जगहों पर जाने के लिए कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नहीं दिखानी होगी, हालांकि स्कूलों के लिए पीसीआर टेस्ट ज़रूरी है।