inshorts

ऐथलीट हिमा दास ने महाकुंभ में गंगा में लगाई डुबकी

ऐथलीट हिमा दास ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाई है। उनके आध्यात्मिक गुरु केशव दास महाराज ने इसकी जानकारी दी और कहा, "हिमा यहां अपने दोस्तों के साथ आई थीं और रविवार को वापस चली गईं।" बकौल गुरु, वह इस अनुभव को लेकर रोमांचित थीं और नामघर (असम का पारंपरिक पूजा कक्ष) भी देखने आईं।