एप्पल ला रही खास AI सिक्योरिटी कैमरा, वीडियो रिकॉर्ड किए बिना बताएगा घर में क्या हुआ
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एप्पल खास AI सिक्योरिटी कैमरा तैयार कर रही है जो लगातार वीडियो रिकॉर्ड करने के बजाय घर में होने वाली गतिविधियों को समझकर टेक्स्ट में जानकारी देगा। कैमरा यह भी पहचान सकेगा कि घर में कौन आया/क्या गतिविधि हुई जबकि यूज़र को घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलेगी। हालांकि, एप्पल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।